तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा में करंट लगने से एक कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह मोटर चालू करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हाशिम निवासी 11 बस्ती, वजीरपुरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि हाशिम वजीरपुरा चौराहे के पास स्थित एक बेकरी में कारीगर के रूप में काम करता था।जानकारी के मुताबिक, हाशिम मोटर चालू कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





