कीचड़ में शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश नगर निगम पिनाहट

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान 

आगरा के पिनाहट क्षेत्र के बड़ापुरा गांव से सिस्टम और विकास के दावों पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गांव में रास्ते की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कीचड़ भरे और जर्जर रास्ते से शव ले जाते ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रास्ते लंबे समय से बदहाल हैं। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विकास कार्य न कराए जाने को लेकर ग्राम प्रधान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम और बीडीओ ने बड़ापुरा गांव पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मौके पर ही उनकी समस्याओं की जानकारी ली।ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि खराब रास्ते के कारण रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ जरूरी कामों में भी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दौरान होती है, जब रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता हैँ |

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द रास्ता दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के निर्देश के बाद ग्रामीणों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।हालांकि, बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक गांव के लोगों को ऐसे जर्जर रास्तों से गुजरना पड़ेगा और कब बड़ापुरा के रास्ते की तस्वीर बदलेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *