आगरा में रोडवेज बसों पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा शिकंजा, 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अवैध रूप से सड़क पर बस रोककर सवारी भरने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान 49 रोडवेज बसों का चालान किया गया, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 17 बसों को सीज कर दिया गया। यह अभियान NH-19 सहित शहर के कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चलाया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर बस रोककर सवारी भरने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *