ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग से प्रभावित हुए नेपाल के पर्यटक

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताजमहल पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / राजकुमार मीना 

आगरा। विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और फ्रेंडली पुलिसिंग एक बार फिर पर्यटकों का दिल जीतने में सफल रही। नेपाल की राजधानी काठमांडू से आए महिला एवं पुरुष पर्यटकों के एक दल ने ताजमहल भ्रमण के दौरान आगरा पुलिस के सहयोग, अनुशासन और आतिथ्य की खुलकर प्रशंसा की। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के नेतृत्व में ताज सुरक्षा पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा, मार्गदर्शन और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही है। नेपाल से आए पर्यटकों को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिससे वे बेहद प्रभावित नजर आए।ताजमहल परिसर में महिला पर्यटकों एवं छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। पर्यटकों ने पुलिसकर्मियों के विनम्र व्यवहार, सतर्कता और सहयोगी रवैये की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था पर्यटन अनुभव को और अधिक सुखद बनाती है। इस सराहनीय पहल से आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस की सकारात्मक छवि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मजबूत हो रही है। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक आशना बी, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव एवं आरक्षी दुर्गेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *