तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – देवेंद्र राजपूत
आगरा। थाना एकता क्षेत्र के गुतिला गांव में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही जीतू और अजय, पुत्र सोरन सिंह, ने मंजीत और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने घर पर पहुंचकर हमला किया, जिसमें परिवार के कुछ लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया। सूचना पर थाना एकता पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।





