ताज सुरक्षा पुलिस ने विदेशी सैलानियों को कराया भारतीय संस्कृति और ‘अतिथि देवो भव:’ का अनूठा अनुभव

City/ STATE'S आगरा ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात ताज सुरक्षा पुलिस अब केवल पर्यटकों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, आतिथ्य और अपनत्व का भी विशेष अनुभव करा रही है। थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम ने ‘ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट’ के तहत ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर विदेशी पर्यटकों का भारतीय परंपरा ‘अतिथि देवो भव:’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ स्वागत किया।

पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अमेरिका, स्पेन, स्वीडन, फ्रांस और जर्मनी सहित कई देशों से ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटकों के समूह की हरसंभव सहायता की गई। पुलिसकर्मियों ने पर्यटकों से मित्रवत संवाद कर उन्हें ताजमहल भ्रमण के दौरान आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया, जिससे उनकी यात्रा यादगार बन गई। विदेशी पर्यटकों ने आगरा पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार और सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस पहल ने ताजमहल आने वाले सैलानियों के बीच भारतीय संस्कृति, मेहमाननवाजी और आगरा पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया। इस अभियान में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु तथा महिला आरक्षी सुलेखा ने सक्रिय भूमिका निभाई। आगरा पुलिस का यह प्रयास पर्यटकों को सुरक्षित, सहज और सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *