‘अतिथि देवो भव:’ की मिसाल बनी ताज सुरक्षा पुलिस

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को सुरक्षित और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से ताज सुरक्षा पुलिस लगातार ‘अतिथि देवो भव:’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ स्वागत एवं मार्गदर्शन कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर के निर्देशन में सोमवार को ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर फिलीपींस, अमेरिका सहित विभिन्न देशों से आए पर्यटकों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान आगरा स्काउट एंड गाइड की ओर से फिलीपींस की महिला पर्यटकों का माल्यार्पण कर भारतीय परंपरा के अनुसार अभिनंदन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा के नेतृत्व में पश्चिमी गेट पर तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम ने पर्यटकों को आवश्यक जानकारी, सुरक्षा संबंधी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। ताज सुरक्षा पुलिस की मित्रवत कार्यशैली और तत्परता से प्रभावित पर्यटकों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी किरण पाल सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार, महिला आरक्षी गुड्डी देवी एवं महिला आरक्षी शिखा शामिल रहीं। ताज सुरक्षा पुलिस की यह पहल आगरा आने वाले पर्यटकों के बीच सुरक्षा, विश्वास और भारतीय आतिथ्य की सकारात्मक छवि को और मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *