शमशाबाद टाउन रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन का सफल कमीशनिंग

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन 

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने रेल अवसंरचना को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में भांडई–इटावा रेलखंड स्थित शमशाबाद टाउन रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन (थर्ड लूप) का कार्य 25 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया।इस परियोजना के तहत 2 नए सिग्नल स्थापित किए गए, 4 पुराने सिग्नलों का स्थानांतरण, 4 नई टीडब्ल्यूएस (TWS) प्वाइंट मशीनों की स्थापना तथा 1 नई इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई (IPS) प्रणाली लगाई गई। साथ ही हिताची इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली में आवश्यक संशोधन भी किए गए। इस तकनीकी उन्नयन के बाद स्टेशन पर उपलब्ध रेल रूटों की संख्या 24 से बढ़कर 40 हो गई है। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और ओवरटेकिंग की सुविधा बेहतर होगी, रेल परिचालन अधिक सुगम बनेगा और समयपालन के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, विद्युत तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय के साथ कार्य किया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) ने ट्रैफिक ब्लॉक उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई, जबकि वरिष्ठ मंडल अभियंता/2, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की टीम ने निर्धारित समय सीमा में परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त लूप लाइन शुरू होने से आगरा मंडल की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही भविष्य में बढ़ते रेल यातायात के बेहतर प्रबंधन, ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही और यात्रियों को अधिक सुगम एवं सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *