आगरा में सपा प्रदर्शन से पहले रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट

City/ STATE'S Cover Story NATIONAL POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश कमिश्नर प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त शाशन / प्रशासन समाजवादी पार्टी सांसद स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान / मोहम्मद सुमेर 

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को हाउस अरेस्ट कर लिया। हरिपर्वत स्थित उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकल रहे सुमन को पुलिस ने घर से बाहर जाने से रोक दिया। मौके पर एसीपी हरिपर्वत बजरंग प्रसाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सुमन ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे सरकार की तानाशाही करार दिया।

रामजीलाल सुमन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्य पारदर्शी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के अंग के रूप में काम कर रहे हैं। सुमन ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। सुमन ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ युवा और सामाजिक संगठन भी सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों को प्रदर्शन में जाने से रोका जा रहा है, उससे देश में एक बड़ा संदेश जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुमन को उनके आवास से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *