श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में देशभक्ति की धूम

City/ STATE'S EDUCATION आगरा उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट- फरहान खान/ फैजान उद्दीन 

आगरा। यमुना ब्रिज स्थित श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल (आईएएस) की विशेष मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का पट्टिका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के अध्यक्ष नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष उमंग गोयल, सचिव समीर जैन सहित विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। उनकी मौजूदगी से विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई।

प्ले ग्रुप के नन्हे बच्चों ने ‘हम छोटे-छोटे बच्चे हैं’, केजी के विद्यार्थियों ने ‘सारे जहां से अच्छा’ और नर्सरी एवं प्रथम कक्षा के बच्चों ने ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘लंदन देखा पेरिस देखा’, तृतीय कक्षा की छात्रा यशस्वी पाल ने राजस्थानी नृत्य तथा ‘शिव नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा सात की छात्रा विधि चंद्रा ने ‘मिट्टी के बेटे’, जबकि मोहिनी और आराध्या ने ‘तेरा हिमालय आकाश छू ले’ पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कक्षा छह की छात्रा शगुन ने अंग्रेजी भाषण, कक्षा सात की छात्रा श्वेता और कक्षा दो के छात्र युवांश ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने संस्कृत गीत प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और भाषा की सुंदर झलक पेश की। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

समापन सत्र में विद्यालय समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व से अवगत कराते हुए वीर बलिदानियों के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। प्रबंधक संजीव कुमार दोनेरिया ने आशीर्वचन देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों और आचार्य बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन भोजन एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश चाहर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोयल, वरिष्ठ सदस्य रामदत्त शर्मा, संस्कार भारती से राजबहादुर, देवेन्द्र, विमलेश मंडलस, निशी दोनेरिया, पूर्व प्रधानाचार्य अमर सिंह एवं समन्वयक राजहंस शर्मा सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *