तहकीकात TODAY
रिपोर्ट — फरहान खान
आगरा। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समारोह में कुल 577 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड देशभक्ति और जोश से सराबोर नजर आया।

समारोह में मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक कुमार मौजूद रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ली और नव प्रशिक्षित आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले 20 आउटडोर प्रशिक्षकों, 10 इंडोर प्रशिक्षकों और 3 कमांडरों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद ये सभी 577 आरक्षी अब पूरी तरह से पुलिस विभाग का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शामिल होने से आगरा में पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि रिक्रूट्स को आधुनिक दौर की जरूरतों के अनुसार नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर क्राइम से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इससे पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ेगी और बल की कमी को भी काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।
बाइट – दीपक कुमार, कमिश्नर आगरा





