तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – मोहम्मद सुमेर
आगरा। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने फीता काटकर लोक अदालत का शुभारंभ किया।
लोक अदालत में सिविल, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, चेक बाउंस, बिजली-पानी, राजस्व और अन्य शमनीय मामलों की सुनवाई की गई।

मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते और सहमति के आधार पर कराने पर जोर दिया गया।

जनपद न्यायाधीश ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। लोक अदालत के जरिए वादकारियों को त्वरित न्याय के साथ समय और धन की बचत का लाभ मिलने की उम्मीद है।





