मुकेश कुमार बने बरौली अहीर मंडल के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

City/ STATE'S Exclusive POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — देवेंद्र राजपूत 

आगरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठन विस्तार के क्रम में नई नियुक्ति की गई है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बरौली अहीर ब्लॉक के पटपरा बरौली गुर्जर निवासी मुकेश कुमार पुत्र प्रीतम सिंह को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बरौली अहीर मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मुकेश कुमार की नियुक्ति ग्रामीण विधानसभा मंडल अध्यक्ष राजपाल यादव द्वारा की गई। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुकेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धर्मेंद्र वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा प्रभारी भाजपा, बंटी वर्मा, संजय वर्मा, अजय वर्मा, शेखर वर्मा, डॉ. नरेंद्र वर्मा, कांता प्रसाद वर्मा, हेमंत वर्मा और प्रमोद वर्मा सहित बाबूजी एवं बाबा गोदनलाल डीलर साहब मौजूद रहे।

 

 

नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। मुकेश कुमार की नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने तथा संगठन से नए लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *