14 जून को आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक जुड़े लोग — डॉ. एम. एस. आलम

Uncategorized

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / मोनिस उद्दीन 

आगरा। योग को जन-जन तक पहुंचाने और भारत की प्राचीन स्वास्थ्य परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में आयुष मंत्रालय एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 14 जून 2026 को प्रातः 06:15 बजे से 07:35 बजे तक आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकतम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित करना है क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, आगरा डॉ. एम. एस. आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शासन एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर के नागरिकों को इस ऐतिहासिक प्रयास का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे भारत की योग परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी डॉ. आलम ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद संबंधित प्रतिभागियों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र का लिंक भेजा जाएगा, जिसके जरिए वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए किए जा रहे इस प्रयास में प्रत्येक प्रतिभागी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट अथवा अन्य डिजिटल डिवाइस के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से लॉगिन करना अनिवार्य होगा। गिनीज रिकॉर्ड के मानकों के अनुसार प्रत्येक अलग डिवाइस को एक स्वतंत्र प्रतिभागी के रूप में दर्ज किया जाएगा, जिससे रिकॉर्ड बनाने में मदद मिलेगी।आयुष विभाग ने जनपद के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, सरकारी एवं निजी कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा योग प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन योग सत्र में शामिल हों और भारत के नाम एक नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।डॉ. आलम ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है। ऐसे में इस ऐतिहासिक अभियान में सहभागिता कर लोग न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे बल्कि देश के गौरव को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

14 जून को बनेगा नया इतिहास! आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

मिस्ड कॉल देकर कराएं पंजीकरण, लाखों लोगों की सहभागिता से विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *