गोरखपुर में सपा को मजबूती देने की तैयारी, अखिलेश यादव से मिले मंतोष यादव

POLITICS गोरखपुर समाजवादी पार्टी

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट — जाहिद सलमानी 

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज गोरखपुर के वरिष्ठ सपा नेता एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मंतोष यादव ने मुलाकात की। इस दौरान मंतोष यादव ने चौरीचौरा में बनाए जा रहे पीडीए भवन की प्रतिकृति भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की जानकारी दी इस मौके पर अखिलेश यादव ने मंतोष यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में पहले से भी अधिक तेज गति से विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी सम्मान और सहयोग बेहद जरूरी है। कार्यकर्ता एक-दूसरे के अच्छे कार्यों में सहभागी बनें और जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं। वहीं, मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन के अवसर पर गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में पांच पीडीए भवनों की नींव रखे जाने की भी जानकारी दी गई। इन भवनों का शिलान्यास विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव द्वारा किया गया मंतोष यादव ने बताया कि उन्होंने डिम्पल यादव के जन्मदिन पर पांच पीडीए आवास बनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत अब इन परियोजनाओं का शिलान्यास भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि ये भवन क्षेत्र में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। इस पूरी पहल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *