आगरा में टला बड़ा हादसा, हाइट गेट से टकराई सवारियों से भरी बस

City/ STATE'S Cover Story Exclusive NATIONAL आगरा उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी वायरल सोशल मीडिया स्थानीय समाचार हादसा

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – ज़ाहिद सलमानी 

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा पुल पर बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस रेलवे की ओर से लगाए गए हाइट गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइट गेट धराशायी हो गया।

बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से भारी वाहनों को पुल से गुजरने से रोकने के लिए हाइट गेट लगाया गया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *