तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी
आगरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की ओर से प्राथमिक विद्यालय, पथौली में सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी सार्थक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने विद्यालय के 175 से अधिक छात्र-छात्राओं को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

क्लब की ओर से बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, नोटबुक, पेंसिल किट एवं मिठाई प्रदान की गई। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। क्लब सदस्यों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। समारोह में क्लब के अध्यक्ष लायन सीए राकेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों, क्लब सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके साथ ही सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम में क्लब के सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष सोम मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, अजय मनचंदा, संजीव अग्रवाल, सुनील बंसल, सुनील गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोनिया बंसल और उमा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति के सुंदर संगम का संदेश दिया।





