ट्रैक मशीन की चपेट में आए जूनियर इंजीनियर की मौत दोनों पैर कटे

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। आगरा रेल मंडल के जाजऊ रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे के जूनियर इंजीनियर मनोज सैनी ट्रैक मशीन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा झेलम एक्सप्रेस में चढ़ते समय हुआ। इसी दौरान वह ट्रैक मशीन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद घायल जूनियर इंजीनियर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना ने रेलवे के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *