तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उससे पहली शादी की जानकारी छिपाकर विवाह किया गया और शादी के बाद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़िता के ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। मामले में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिसके बाद हरिपर्वत थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





