कोका-कोला बोटलर कंपनी में 69 लाख रुपये के गबन का आरोप दो पूर्व मैनेजर समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ राजकुमार मीना 

आगरा । आगरा में स्थित कोका-कोला बोटलर कंपनी में कथित तौर पर 69 लाख रुपये के गबन और कंपनी के गोपनीय डाटा की चोरी का मामला सामने आया है।

इस मामले में थाना हरिपर्वत पुलिस ने दो पूर्व मैनेजर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले ने कंपनी प्रबंधन और कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है। पुलिस के अनुसार, कंपनी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पूर्व मैनेजर जसप्रीत पुरी, भरत कुमार जैन, वैभव सचदेवा और तरनजीत पुरी को नामजद किया गया है। इसके अलावा तीन से चार अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी पहचान की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कंपनी के गोपनीय डाटा का दुरुपयोग करते हुए वित्तीय अनियमितताएं कीं, जिससे कंपनी को लगभग 69 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

मामले में गबन के साथ-साथ संवेदनशील व्यावसायिक जानकारी के दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है। थाना हरिपर्वत पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित गबन और डाटा चोरी में किन-किन लोगों की क्या भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *