तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – फरहान खान/ मोनिस उद्दीन
मुरादाबाद/रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद में आज बड़ा फैसला आने की संभावना है। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने के सरकार के आदेश के मामले में मंडलायुक्त न्यायालय में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। बताया गया कि 3 अगस्त को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई थी। करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क और पक्ष न्यायालय के सामने रखे थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंडलायुक्त ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब इस मामले में आज निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है। फैसले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन और सरकार, दोनों पक्षों की नजरें मंडलायुक्त न्यायालय के निर्णय पर टिकी हैं। गौरतलब है कि जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के सरकारी आदेश के खिलाफ यह मामला मंडलायुक्त न्यायालय में चल रहा है। आज आने वाला फैसला यूनिवर्सिटी से जुड़े इस विवाद में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





