आगरा एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, आज से नामांकन

City/ STATE'S Cover Story NATIONAL POLITICS आगरा उत्तर प्रदेश

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – अजेंद्र सिंह चौहान 

आगरा। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव कार्यक्रम के तहत आज 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रत्याशी 6 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी किए जाने का कार्यक्रम है। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। नामांकन केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर आज से नामांकन शुरू होने के साथ ही आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *