तहकीकात TODAY
रिपोर्ट – मोहम्मद सुमेर
आगरा। बिचपुरी के अरतौनी स्थित हनुमान मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तपेश जैन, बिचपुरी ब्लॉक प्रमुख ममता दिवाकर, बीडीओ हेमंत मिश्रा, प्रमुख पति सोनू दिवाकर, भाजपा बिचपुरी मंडल अध्यक्ष पदम सिंह, एडीओ राजेंद्र सिंह सहित महेंद्र सिंह, बीएमएम दिलीप सिंह, रोशन लाल लोधी और शिल्पी शिवहरे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





