आगरा किला स्टेशन से पार्सल कारोबार बढ़ाने की कवायद

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश रेलवे

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ मोहम्मद सुमेर 

आगरा। आगरा किला रेलवे स्टेशन से पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा किला पार्सल कार्यालय में स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय गौतम के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक में व्यापारियों के साथ पार्सल व्यवसाय को बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों ने पार्सल बुकिंग, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यावसायिक सुविधाओं से जुड़े सुझाव एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। रेलवे अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने व्यापारियों को भारतीय रेलवे की आधुनिक पार्सल सेवाओं, उनकी विशेषताओं और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक पार्सल परिवहन रेलवे के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही रेलवे और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए पार्सल कारोबार को नई गति देने पर भी जोर दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। व्यापारियों ने भी भारतीय रेलवे के साथ सहयोग करते हुए आगरा किला स्टेशन से पार्सल यातायात बढ़ाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *