आगरा में मतदेय स्थलों के रेशनलाइजेशन पर अहम बैठक आज

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रेशनलाइजेशन) की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने से पहले जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में यह बैठक 16 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभाकक्ष में आयोजित होगी। अपर जिलाधिकारी नगर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का रेशनलाइजेशन किया जा रहा है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर 4 जुलाई 2026 को आलेख्य सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित सूची की प्रतियां सांसदों, विधायकों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को भेजी गई थीं। सूची पर 12 जुलाई 2026 तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी की जानी है। इससे पहले प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार-विमर्श के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत करें, ताकि मतदेय स्थलों का अंतिम निर्धारण पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *