ताज सुरक्षा पुलिस की तत्परता से महिला पर्यटक को मिला खोया बैग

City/ STATE'S आगरा उत्तर प्रदेश ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर्यटक

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

आगरा । विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक महिला पर्यटक का बैग खो जाने के बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे खोजकर सुरक्षित वापस लौटा दिया। पुलिस की इस तत्परता की पर्यटकों ने सराहना की। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी हफ़ीज़ खान अपनी पत्नियों के साथ ताजमहल भ्रमण के लिए आए थे। पश्चिमी द्वार स्थित टिकट विंडो के पास बेंच पर दो महिला बैग गलती से छूट गए, जिनमें नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ रखे हुए थे। बैग लावारिस मिलने की सूचना पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम को दी गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेडियो अनाउंसमेंट कराया और आरटी सेट के माध्यम से संदेश प्रसारित कर पर्यटकों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने पर्यटकों को खोज निकाला और दोनों बैग सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिए। अपना सामान वापस मिलने पर पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और तत्परता की जमकर प्रशंसा की। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु एवं महिला आरक्षी शिखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *