राम जन्मभूमि दान चोरी मामला: 13 घंटे की रिमांड पर आरोपी अविनाश शुक्ला, 30 सवालों से खुलेंगे राज

City/ STATE'S CRIME अयोध्या उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन

तहकीकात TODAY

रिपोर्ट – फरहान खान/ जाहिद सलमानी 

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर के दान से जुड़े कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने 13 घंटे की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस जेल से उसे निकालकर पुलिस लाइन ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले के विवेचना अधिकारी ने पूछताछ के लिए करीब 30 सवालों की सूची तैयार की है। पुलिस इन्हीं सवालों के जरिए पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने और दान राशि के कथित गबन से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला को उसके किराए के मकान योग साधनालय भी ले जा सकती है। इसके अलावा जांच टीम उसे उसके पैतृक निवास प्रतापगढ़ भी ले जाकर साक्ष्य जुटाने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर सकती है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *