आगरा फोर्ट–बयाना रेल खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान, 115 यात्रियों से वसूले गए 96 हजार रुपये

City/ STATE'S आरपीएफ उत्तर प्रदेश जीआरपी रेलवे स्थानीय समाचार

तहकीकात TODAY 

रिपोर्ट — फरहान खान / जाहिद सलमानी 

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 28 जून 2026 को आगरा फोर्ट–बयाना रेल खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टिकट जांच टीम ने स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच करते हुए 115 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की और कुल ₹96,260 का रेल राजस्व वसूल किया। यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का सुपरविजन सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय गौतम ने किया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई/आरकेएम) गुलजार मोहम्मद के साथ टिकट जांच कर्मचारी सुनील कश्यप, प्रमोद चौहान, राकेश मीणा एवं नरेन्द्र कुमार शामिल रहे। टीम ने रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों के साथ-साथ ट्रेनों में भी सघन टिकट जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 84 बिना टिकट यात्रियों से ₹71,590 तथा 31 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹24,670 वसूले गए। इस प्रकार कुल 115 यात्रियों से ₹96,260 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रेलवे के राजस्व की सुरक्षा के साथ यात्रियों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान साथ न रखें तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही रेल परिसरों में धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने से बचें, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम रेल यात्रा का अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *